Total Users- 1,178,811

spot_img

Total Users- 1,178,811

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस पार्टी से इन नेताओं को हटाने की रखी मांग

रायपुर। गुजरात कांग्रेस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने काम नहीं करने वालों को हटाने पर कहा- जो काम नहीं करते वो खुद से कभी जगह छोड़ेंगे नहीं पार्टी में परफॉर्मेंस बेस एसेसमेंट सिस्टम होना चाहिए।

टीएस सिंहदेव ने कहा- इसी आधार पर एक्शन, परिवर्तन खुलेआम होना चाहिए। मैं 72 साल का हूं मुझमें अभी भी ऊर्जा है। आगे उन्होंने कहा- नए लोग किसी भी उम्र के हों परफॉर्मेंस आधार होना चाहिए। कोई युवा है और परफॉर्म नहीं कर पा रहा तो क्या मतलब।

वहीं कांग्रेस के अधिवेशन पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि, कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस देश की भलाई नहीं कर सकती ये जनता जान चुकी है। कांग्रेस के पास अब किसी वर्गों का साथ नहीं है। हम सरकार के विजन को लेकर नीचे तक जाते हैं।

पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़े इसके लिए नियमित बैठकें होती है। भारत माला प्रोजेक्ट की 11 जिलों में जांच पर उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार होगा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े