Total Users- 1,175,456

spot_img

Total Users- 1,175,456

Wednesday, March 18, 2026
spot_img

निमोरा गांव का रायपुर कलेक्टर ने किया भ्रमण

अभनपुर. रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर के ग्राम निमोरा में उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट लड्डू की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर जांच की और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए.

इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव के पुरानिक राम और गांधी राम यादव के घर (पीएम आवास) पहुंचकर उनके और उनके परिवार से बातचीत कर उन्हें मिल रही लाभप्रद योजनाओं की जानकारी ली.

कलेक्टर गौरव सिंह स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में प्रसव के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए, ताकि स्थानीय लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें.

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े