
रूसी अभियोक्ता जनरल इगोर क्रास्नोव ने पहली बार उत्तर कोरिया (North Korea) का दौरा किया जो दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का एक और संकेत है।। यह जानकारी उनके कार्यालय ने सोमवार को दी। कार्यालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, प्योंगयांग में हवाई अड्डे पर आगमन पर क्रास्नोव का स्वागत सर्वोच्च अभियोक्ता कार्यालय के प्रतिनिधि ने किया। खास बात यह है कि दिसंबर 2010 में एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद से रूसी और उत्तर कोरियाई अभियोक्ता कार्यालयों ने संबंध बनाए रखे हैं, लेकिन यह उत्तर कोरिया में किसी मुख्य रूसी अभियोक्ता की पहली यात्रा है।



