युद्ध अभ्यास में अपने ही नागरिक क्षेत्र में गिरा दिए आठ बम ; कई घायल

दक्षिण कोरिया के दो लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान एक असैन्य क्षेत्र पर गलती से आठ बम गिरा दिए जिससे आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वायु सेना ने एक बयान में बताया कि केएफ-16 लड़ाकू विमानों द्वारा गिराए गए एमके-82 बम ‘फायरिंग रेंज’ (बमबारी के लिए निर्धारित क्षेत्र) के बाहर गिरे, जिससे असैन्य क्षति हुई।

वायुसेना ने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच करने और आम नागरिकों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करेगी। उसने कहा कि लड़ाकू विमान अमेरिकी सेना के साथ एक दिवसीय गोलाबारी अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। एक वायुसेना अधिकारी ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि एक केएफ-16 के पायलट ने बमबारी स्थल के लिए गलत जानकारी डाल दी।

पीड़ितों को मुआवजा देगी सरकार
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी पत्रकारों को बताया कि यह पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है कि दूसरे केएफ-16 विमान ने भी असैन्य क्षेत्र पर बम क्यों गिराए। वायुसेना ने इस घटना के लिए माफी मांगी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उसने कहा कि वह पीड़ितों को मुआवजा देगी और अन्य आवश्यक कदम उठाएगी। यह दुर्घटना पोचियन शहर में हुई, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े