Total Users- 1,157,550

spot_img

Total Users- 1,157,550

Sunday, February 8, 2026
spot_img

इजराइली सेना का सख्त आदेश- गाजा के मानवीय क्षेत्र का हिस्सा जल्द करो खाली

इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी में उस हिस्से को खाली करने का सोमवार को आदेश दिया जिसे उसने मानवीय क्षेत्र घोषित किया था। सेना ने कहा कि वह हमास के आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान शुरू करने की योजना बना रही है, जो इस क्षेत्र में छिपे हुए हैं और इसका इस्तेमाल इजराइल की ओर रॉकेट छोड़ने के लिए किया है। इस इलाके में मुवासी मानवीय क्षेत्र का पूर्वी हिस्सा शामिल है जो दक्षिणी गाजा पट्टी पर स्थित है। इस महीने की शुरुआत में, इजराइल ने कहा था कि उसका अनुमान है कि कम से कम 18 लाख फिलीस्तीनी अब मानवीय क्षेत्र में हैं।

उसने भूमध्य सागर के साथ लगते लगभग 14 किलोमीटर (8.6 मील) की दूरी के हिस्से को मानवीय क्षेत्र घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र तथा मानवीय समूहों का कहना है कि इस क्षेत्र का ज्यादातर इलाका अब अस्थायी शिविरों से घिरा हुआ है जहां साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। यह घोषणा गाजा में संघर्ष विराम की मांग को लेकर हो रही नाजुक वार्ता के दौरान की गयी है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े