हाथियों का कहर: कुदमुरा रेंज में 6 हाथियों ने किसानों की धान फसल की चौपट

कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में 6 हाथियों के झुंड ने तीन किसानों की धान की फसल बर्बाद कर दी। इस इलाके में पहले से ही हाथियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, दो हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से पहुंचे हैं और गितकुवारी के आसपास घूम रहे हैं, जबकि 6 हाथियों का झुंड चिकनीपाली के जंगल में है।

अब कुदमुरा क्षेत्र में कुल 14 हाथी सक्रिय हो गए हैं। वहीं, करतला रेंज से निकले हाथी फिर से सक्ती जिले से लौट आए हैं, जिससे दोनों जिलों की सीमा पर रह रहे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चूंकि किसान यहां धान की फसल उगाते हैं, इसलिए फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को रात में खेतों की रखवाली करने से मना किया है, जिससे हाथी आसानी से फसलें रौंद रहे हैं।

इधर, कटघोरा वनमंडल में भी हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जहां 50 हाथियों का झुंड घूम रहा है। केंदई रेंज के चोटिया डंपिंग क्षेत्र में भी हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

More Topics

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति...

इसे भी पढ़े