Total Users- 1,179,392

spot_img

Total Users- 1,179,392

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में बनेगी हाई-टेक साइंस सिटी, शिक्षा और नवाचार का नया केंद्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ अब शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में अत्याधुनिक साइंस सिटी की स्थापना की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। यह साइंस सिटी नवा रायपुर के सेक्टर-13 में 30 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी और इसे आधुनिकतम तकनीकों से युक्त किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप इस परियोजना को तेजी से और समयबद्ध रूप से पूरा करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ को केवल प्राकृतिक संसाधनों का राज्य नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचारों का केंद्र भी बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निर्देशित किया कि साइंस सिटी को “एडुटेनमेंट” (शिक्षा + मनोरंजन) की अवधारणा पर विकसित किया जाए। इससे छात्रों, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिलेगा।

इस साइंस सिटी के बनने से छत्तीसगढ़ को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और यह राज्य के युवाओं को अत्याधुनिक अनुसंधान और नवाचार के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े