बस्तर में बड़ा हादसा: 50 साल पुराना आकाशवाणी टावर अचानक गिरा, प्रसारण बंद

बस्तर जिले के तेली मारेगा में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां 50 साल पुराना 150 मीटर ऊंचा आकाशवाणी टावर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई कर्मचारी या ग्रामीण मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

इस टावर के गिरने से इलाके में रेडियो प्रसारण पूरी तरह ठप हो गया है। बता दें कि 1970 में स्थापित यह टावर जर्जर हालत में था, लेकिन प्रशासन ने इसकी मरम्मत या हटाने की कोई पहल नहीं की। लापरवाही का नतीजा यह रहा कि यह टावर अचानक धराशाई हो गया। अब इलाके में दूरदर्शन और आकाशवाणी का प्रसारण बंद हो गया है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।

More Topics

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति...

इसे भी पढ़े