Total Users- 1,180,934

spot_img

Total Users- 1,180,934

Thursday, March 26, 2026
spot_img

चुनावी हंगामा: पूर्व पार्षद नितेश यादव चांदी की मूर्तियों के साथ पकड़े गए

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड फौजी नगर में पार्षद पद के लिए उपचुनाव के बीच बड़ी हलचल मच गई है। मतदान से एक दिन पहले देर रात पूर्व पार्षद नितेश यादव को चांदी की मूर्तियों के साथ पकड़ा गया, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस समर्थित लोग अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान देर रात जब नितेश यादव अपनी कार (CG 07 BA 7868) से वहां से गुजर रहे थे, तो भाजपा समर्थकों को उन पर शक हुआ। उन्होंने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से चांदी की चार मूर्तियां और खाली डब्बे बरामद किए गए।

भाजपा नेताओं ने इसे मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करार देते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया। इस घटना को लेकर भाजपा ने विरोध जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि ये मूर्तियां कहां और किस उद्देश्य से लाई गई थीं। इस घटना के बाद वार्ड 24 में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े