102 वर्षीय कुंवर बाई ध्रुव ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर किया मतदान, मतदाताओं में दिखा जोश

कांकेर: लोकतंत्र के महापर्व में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है, और इसे साबित किया कांकेर शहर के जवाहर वार्ड की 102 वर्षीय कुंवर बाई ध्रुव ने। शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ते हुए वे व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं और पूरे जोश के साथ मतदान किया। उनकी इस भागीदारी ने युवा मतदाताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत का कार्य किया।

वहीं, अंबिकापुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 और नवागढ़ वार्ड सहित कई मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

बता दें कि मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतदान जारी है। मतगणना 15 फरवरी को होगी, जिसके बाद नगर निकाय चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

More Topics

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति...

इसे भी पढ़े