CM विष्णुदेव साय का प्रयागराज दौरा छत्तीसगढ़ के नेता संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रयागराज दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, सांसद और विधायक 13 फरवरी को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर न्योता भेजा है।

रमन सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में दोनों राज्यों के विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और भी भव्य होगा।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े