Total Users- 1,181,097

spot_img

Total Users- 1,181,097

Thursday, March 26, 2026
spot_img

महुआ शराब पीने से बिलासपुर में चार की मौत, दर्जनभर गंभीर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जहरीली महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में घटी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में चुनावी शराब बांटी जा रही थी, जिससे मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गांव में चार ग्रामीणों की मौत के बाद मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह शराब नकली थी या उसमें किसी तरह का जहरीला पदार्थ मिलाया गया था

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी पहले नकली शराब से मौतें हो चुकी हैं। सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या यह चुनावी शराब का नतीजा है या फिर कोई बड़ी साजिश? यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े