Total Users- 1,181,093

spot_img

Total Users- 1,181,093

Thursday, March 26, 2026
spot_img

दुर्ग: कांग्रेस नेता के फार्म हाउस से 500 पेटी अवैध शराब जब्त, 6 गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस से 500 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि यह शराब नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए जमा की गई थी।

फार्म हाउस पर बड़ी छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा में स्थित महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में भारी मात्रा में शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रात में छापा मारकर यह कार्रवाई की। मौके पर अभी भी तीन थानों के प्रभारी और एडिशनल एसपी मौजूद हैं।

एमपी निर्मित शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, एमपी निर्मित शराब को आयशर माजदा गाड़ी में लोड करके पाटन लाया गया था। पुलिस ने मौके से ड्राइवर आजम खान समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में—

  1. संतोष मानकर (ग्राम ओझर, जिला बड़वानी, एमपी)
  2. संदीप सोनी (कुम्हारी निवासी)
  3. आकाश अग्रवाल
  4. हेमंत राय यादव
  5. तुलेश साहू (ग्राम जजंगिरी निवासी)

पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और फार्म हाउस के मालिक महेंद्र वर्मा की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े