रायगढ़ में आगजनी से हड़कंप: कांग्रेस नेता के शोरूम में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां जलकर खाक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव से पहले आगजनी की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। गुरुवार देर रात लैलूंगा थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस नेता अपरांस सिन्हा की मोटर शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे 15 कारें जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

साजिश की आंशका, जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति की साजिश की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर इस घटना को गंभीर माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े