छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगी 12 हजार करोड़ की अंतर राशि, सीएम विष्णुदेव साय ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार किसानों के खातों में एकमुश्त 12 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि भेजने जा रही है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—
“प्रिय किसान साथियों, जैसे कि हमने वादा किया था, धान खरीदी के आंकड़े आते ही आप सभी अन्नदाताओं को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए लगभग 12 हजार करोड़ रुपये आपके खातों में भेजे जाएंगे।”

उन्होंने किसानों के श्रम को सम्मान देने की बात कहते हुए प्रदेश में खुशहाली की उम्मीद जताई और आगामी नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील भी की।

किसानों के लिए क्यों अहम है यह भुगतान?

सीधे खातों में पहुंचेगी राशि
धान की अंतर राशि का पूरा भुगतान एकमुश्त
कृषि क्षेत्र को मिलेगा बड़ा आर्थिक संबल

भाजपा सरकार अपने वादों को निभाने के दावे के साथ आगे बढ़ रही है। अब देखना होगा कि किसानों को यह सौगात किस तरह राहत पहुंचाती है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े