चुनावी सरगर्मी में बड़ा खुलासा: बेमेतरा पुलिस ने पकड़ा 445 पेटी अवैध शराब का जखीरा

बेमेतरा। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। इसी बीच बेमेतरा पुलिस ने बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बासा में अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। इस कार्रवाई में पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

धान के भूसे के नीचे छुपाई थी 445 पेटी शराब

पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में शराब छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। कार्रवाई करते हुए बेरला के बासा गांव में घेराबंदी कर पुलिस ने शराब से भरा ट्रक (CG 04 PU 9647) जब्त कर लिया। शराब की पेटियों को छुपाने के लिए ऊपर धान का भूसा भरा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में एक पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा शामिल है, जो बेमेतरा का निवासी है और पहले भी शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है। वहीं, दूसरा आरोपी ट्रक चालक है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

आखिर किसने मंगाई थी इतनी शराब? जांच में जुटी पुलिस

बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि इस शराब को चुनाव में खपाने की योजना थी। पुलिस ने 445 पेटी एमपी की शराब, ट्रक और एक कार जब्त की है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

एसपी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब किसके कहने पर मंगाई गई थी।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े