चलती ट्रेन में गिरने वाला था यात्री, आरपीएफ जवान ने बहादुरी से बचाई जान – देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो!

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रधान आरक्षक प्रशांत दलाई की बहादुरी से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार सुबह 11:40 बजे पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (12843) अपने निर्धारित समय पर रवाना हो रही थी, तभी एक 52 वर्षीय यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में संतुलन खो बैठा। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था कि आरपीएफ जवान प्रशांत दलाई ने सतर्कता और फुर्ती दिखाते हुए दौड़कर उसे बचा लिया।

पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल के अधिकारियों ने प्रधान आरक्षक प्रशांत दलाई की सराहना की है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

More Topics

छत्तीसगढ़ को कृषि विकास के लिए केंद्र से मिले 181.99 करोड़ रुपये

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों के हित...

इसे भी पढ़े