हसदेव नदी हादसा: डूबे तीन छात्रों में से एक का शव मिला, दो की तलाश जारी

कोरबा। जिले के दर्री स्थित हसदेव नदी में डूबे तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। 27 वर्षीय सागर चौधरी का शव जलकुंभी के नीचे फंसा मिला, जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। दो छात्रों की तलाश अभी भी जारी है।

संदिग्ध हालात में लापता हुए थे तीनों छात्र

सोमवार सुबह तीन कॉलेज छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास उनकी बाइक और कपड़े बरामद किए गए, जिससे नदी में डूबने की आशंका गहरी हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मंगलवार को एक छात्र का शव बरामद कर लिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) और 26 वर्षीय सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रूप में हुई है। सागर चौधरी का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, अन्य दो छात्रों की तलाश जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू टीम पूरी ताकत से बाकी दो छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस भी हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द उन्हें खोजा जा सके। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

More Topics

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने...

अखिलेश यादव ने 37 दिन चले CJP छात्र आंदोलन के ‘गुप्त समझौते’ पर पारदर्शिता की मांग की

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को परीक्षा से जुड़े मुद्दों...

इसे भी पढ़े