Total Users- 1,175,706

spot_img

Total Users- 1,175,706

Thursday, March 19, 2026
spot_img

रायपुर: कांग्रेस का ‘जन घोषणा पत्र’ जारी, जानिए प्रमुख वादे

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजीव भवन रायपुर में अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसका नाम “जन घोषणा पत्र” दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस के ‘जन घोषणा पत्र’ की प्रमुख घोषणाएं:

🔹 तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण: तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पहल की जाएगी।

🔹 महिला सुरक्षा: शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों, स्कूल-कॉलेजों के समीप सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

🔹 सुविधायुक्त ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा: इन वाहनों के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।

🔹 बीपीएल परिवारों के लिए श्रद्धांजलि राशि: श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारकों को अब 2000 की बजाय 5000 रुपए दिए जाएंगे।

🔹 निगम कर्मचारियों का नियमितीकरण: अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

🔹 ऑनलाइन टैक्स भुगतान: संपत्तिकर, समेकित कर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी।

🔹 मकान आबंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता: मकान आबंटन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाएगा, जिससे सभी आवासहीनोंर्शिता: मकान आबंटन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाएगा, जिससे सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जा सके।

🔹 स्वच्छता अभियान: प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

🔹 निःशुल्क लाइब्रेरी: प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लाइब्रेरी खोली जाएगी।

🔹 पौनी-पसारी योजना: महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके लिए सर्व-सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

🔹 वेंडिंग-जोन का निर्माण: चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा और वेंडिंग-जोन चिन्हांकित कर व्यवस्थित व्यापार की सुविधा दी जाएगी।

🔹 महिला कल्याण:

  • सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे।
  • शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था होगी।
  • सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाए जाएंगे।

🔹 युवाओं को रोजगार:

  • सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाए जाएंगे।
  • महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने हेतु विशेष पहल की जाएगी।

🔹 संपत्तिकर पर छूट: नियमित भुगतान करने वालों को संपत्तिकर में विशेष छूट दी जाएगी।

🔹 आवारा पशुओं से मुक्ति: नगरों को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

🔹 डिजिटल सेवाएं: जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र की घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगी।

🔹 सार्वजनिक सेवाएं:

  • सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा लागू होगी।
  • कन्या विवाह के लिए सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

🔹 शहर को धूल मुक्त बनाने के प्रयास: शहर को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

🔹 सिटीजन चार्टर: कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों की पूर्णता की समय सीमा सुनिश्चित करने के लिए सिटीजन चार्टर लागू किया जाएगा।

कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में शहरी विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और डिजिटल सेवाओं पर खास जोर दिया गया है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में इस घोषणा पत्र की प्रभावशीलता जनता के समर्थन पर निर्भर करेगी।

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े