Total Users- 1,181,239

spot_img

Total Users- 1,181,239

Thursday, March 26, 2026
spot_img

रायगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय का रोड शो, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे बड़े नेता

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आज भव्य रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

रोड शो का रूट और समय
सीएम साय का रोड शो दोपहर 2:40 बजे से 4 बजे तक चलेगा। यह सत्तीगुड़ी चौक से शुरू होकर मिनीमाता चौक तक निकलेगा। खास बात यह है कि मिनीमाता चौक पर भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान भी स्थित है, जहां वे लोगों से संवाद करेंगे।

भाजपा के दिग्गज नेता होंगे शामिल
इस रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया भी शामिल होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

रोड शो के बाद रायपुर रवाना होंगे सीएम
सीएम विष्णुदेव साय रोड शो पूरा करने के बाद शाम 4 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे। भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन को आगामी चुनावों के लिए अहम माना जा रहा है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े