Total Users- 1,157,520

spot_img

Total Users- 1,157,520

Sunday, February 8, 2026
spot_img

US में राजदूत चुने गए Vinay Kwatra, भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने  नियुक्ति का किया स्वागत

 भारतीय-अमेरिकी संगठन और गैर-सरकारी एवं गैर लाभकारी संस्थाओं (Indian American organisations) ने राजनयिक विनय क्वात्रा ( Vinay Kwatra) को अमेरिका (USA) में भारत (India) का राजदूत नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वे उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं। पूर्व विदेश सचिव क्वात्रा को शुक्रवार को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। जनवरी में तरनजीत संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद अमेरिका में भारत के राजदूत का पद रिक्त हो गया था। गैर-सरकारी एवं गैर लाभकारी संस्था इंडियास्पोरा ने कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय समूह विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई देता है।”

संस्थाओं  ने कहा कि राजदूत क्वात्रा निस्संदेह अमेरिका-भारत संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इंडियास्पोरा राजदूत क्वात्रा के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने कहा, ‘‘विदेश सचिव के रूप में, उन्होंने महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटते हुए भारत की विदेश नीति को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। अमेरिका-भारत साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है।”

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े