दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तालपुरी कॉलोनी में 150 जवानों के साथ छापेमारी, 32 लोग हिरासत में

दुर्ग पुलिस ने रविवार तड़के 4 बजे भिलाई के तालपुरी स्थित पारिजात कॉलोनी में 150 जवानों के साथ छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 32 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पारिजात अपार्टमेंट में कई जोड़े बिना वेरिफिकेशन के रह रहे थे, जिसके बाद टीम ने कॉलोनी में दबिश दी और कई संदिग्ध जोड़ों को पकड़ा। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने पारिजात ब्लॉक के 1888 घरों की तलाशी ली, और 30 से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए भिलाई नगर थाने लाया। इनमें एक हथियारबंद युवक और कुछ लोग नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने यहां छापा मारा है। तालपुरी की पारिजात कॉलोनी में किराएदारों की संख्या बढ़ रही है, जिसमें कई युवक और छोटे-मोटे नौकरी पेशा लोग रहते हैं। मकान मालिकों द्वारा पुलिस वेरिफिकेशन न कराए जाने के कारण यहां आपराधिक तत्व छिपकर रहते हैं। पहले भी नकली नोट, गांजा, ड्रग्स और देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों का पर्दाफाश किया जा चुका है। पुलिस ने अब फिर से छापेमारी कर 35 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े