वार्ड नंबर 18 बाल गंगाधर तिलक नगर में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार साहू का जनसंपर्क अभियान तेज

वार्ड नंबर 18 बाल गंगाधर तिलक नगर में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार साहू ने अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की जनता से मुलाकात कर अपनी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी।

जितेंद्र कुमार साहू ने नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि वे वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। स्थानीय निवासियों ने भी उनके समर्थन में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। वार्ड में यह चुनावी माहौल दिन-ब-दिन रोचक होता जा रहा है, और जितेंद्र कुमार साहू को जनता का मिल रहा अपार समर्थन उनके पक्ष में सकारात्मक संकेत दे रहा है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े