Total Users- 1,181,392

spot_img

Total Users- 1,181,392

Thursday, March 26, 2026
spot_img

रायपुर: CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का साला और उसकी पत्नी गिरफ्तार नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी

रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र नगर निवासी दंपत्ति देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, देवेन्द्र जोशी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का साला है। ये आरोपी दंपत्ति बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ऐंठते थे।

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने 29 जनवरी को ठगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2021 में वे अपने परिवार के साथ देवेन्द्र जोशी के घर आई थीं, जहां बातचीत के दौरान देवेन्द्र जोशी ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया। फिर उसने अंजना को फूड इंस्पेक्टर की वैकेंसी के बारे में बताया और इसके लिए 25 लाख रुपये की मांग की।

अंजना ने 2022 में फूड इंस्पेक्टर का फार्म भरा और परीक्षा दी। इसके बाद, देवेन्द्र जोशी ने उसे गारंटी के साथ नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिणाम में अंजना का नाम कम आया। देवेन्द्र ने कहा कि विशेष अनुशंसा में उसका नाम आया है और फिर अंजना को रिजल्ट दिखाया, जिसमें उसका नाम था। इस झांसे में आकर अंजना ने पूरी रकम अलग-अलग किश्तों में दी, लेकिन जब जॉइनिंग की बात की तो देवेन्द्र ने हमेशा टालमटोल की।

आखिरकार, जब अंजना ने ऑनलाइन चेक किया तो फूड इंस्पेक्टर की सूची में उसका नाम नहीं था। बाद में यह जानकारी मिली कि देवेन्द्र जोशी ने अन्य कई लोगों से भी पैसे लेकर नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन उन्हें भी ठगा गया।

इस पर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की और मुखबीर के माध्यम से आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने इस ठगी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े