आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी: रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत 22 ठिकानों पर रेड

आयकर विभाग ने 29 जनवरी की सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और गोंदिया, कोकीनाडा सहित कुल 22 ठिकानों पर दबिश दी है। रायपुर के सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप, राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गोदाम और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर यह छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, लगभग 200 आयकर अधिकारियों की टीम ने इन स्थानों पर रेड मारी है, जिसमें कारोबारियों के घर और ऑफिसों की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई बड़ी कर चोरी की शिकायत मिलने के बाद की गई है। आईटी अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटे हुए हैं। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

More Topics

छत्तीसगढ़ को कृषि विकास के लिए केंद्र से मिले 181.99 करोड़ रुपये

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों के हित...

इसे भी पढ़े