सुरक्षाकर्मियों ने डीन के खिलाफ खोला मोर्चा, थप्पड़ मारने की घटना पर माफी की मांग

छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने डीन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम बंद कर दिया है। सुरक्षाकर्मियों ने आरोप लगाया है कि डीन केके सहारे ने नाइट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी दिलीप कुमार को शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय थप्पड़ मारा। सुरक्षाकर्मियों ने डीन से सार्वजनिक माफी की मांग की है और यह कहा कि यदि डीन माफी नहीं मांगते, तो वे काम नहीं करेंगे और मामले की पुलिस में शिकायत करेंगे।

सुरक्षाकर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि उन्हें कैजुअल्टी ड्यूटी पर तैनात किया गया था, जहां मरीजों की भारी भीड़ थी और डॉक्टर शराब के नशे में था, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। इस पर डीन मौके पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारा, जबकि शराब के नशे में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

More Topics

छत्तीसगढ़ को कृषि विकास के लिए केंद्र से मिले 181.99 करोड़ रुपये

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों के हित...

इसे भी पढ़े