रायपुर: पेट्रोल बॉटल में नहीं देने पर युवक ने महिला कर्मचारी को पीटा, CCTV में हुई घटना कैद

रायपुर। राजधानी के पिरदा स्थित HP पेट्रोल पंप पर एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोल बॉटल में नहीं देने पर युवक ने महिला कर्मचारी की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना का CCTV फुटेज आया सामने
वारदात के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी लल्ला बांधे फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने दर्ज की FIR
इस मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े