रायपुर: अवैध रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन और हाईवा वाहन जब्त

रायपुर। ग्राम तर्री में चल रहे अवैध रेत खदान में रायपुर खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन को जब्त किया है। इन वाहनों को जब्त करने के बाद चैन माउंटेन मशीन को ट्रेलर में लोड कर थाना गोबरा नवापारा लाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई है, जिसके बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इससे पहले, अवैध रेत और चूना पत्थर परिवहन के मामले में उपरवारा, नयापारा, अभनपुर, खरोरा, आरंग और माना क्षेत्रों से 19 वाहन जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि खनिज विभाग अब अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करेगा। इस खबर पर लगातार अपडेट मिलते रहेंगे, इसलिए सही और सटीक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े