रायगढ़: भाटिया कोल वाशरी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली स्थित भाटिया कोल वाशरी में आज सुबह नौ बजे के आसपास अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग ने वाशरी के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए के संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ को कृषि विकास के लिए केंद्र से मिले 181.99 करोड़ रुपये

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों के हित...

इसे भी पढ़े