एक वर्षीय इरजा कुरैशी ने किए 42 प्रमाणपत्र और 102 जंपिंग के रिकॉर्ड, बने कई विश्व रिकॉर्ड्स

बिलासपुर की एक वर्षीय इरजा कुरैशी ने अपनी उम्र से कहीं अधिक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। व्यापार विहार स्थित नगर निगम कॉलोनी में रहने वाली इरजा ने 42 से अधिक सरकारी प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं, जिसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, सुकन्या समृद्धि योजना, पैन कार्ड, आंगनबाड़ी योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र शामिल हैं। इसके अलावा, इरजा ने जंपिंग के मामले में भी अद्वितीय रिकॉर्ड बनाया है। उसने 1 मिनट में 102 बार जंपिंग कर 72 बार के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

इरजा के नाम पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई विश्व रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। उनके अद्भुत कौशल और परिश्रम को देखकर यह साबित होता है कि छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनके माता-पिता, आर्किटेक्ट पिता अलफरहान और माता स्वालेहा कुरैशी ने शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर इस बच्ची को प्रेरित किया और समाज में जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े