Total Users- 663,643

spot_img

Total Users- 663,643

Wednesday, March 12, 2025
spot_img

कांकेर में भालू का आतंक: कुर्रुभाट गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर हमला, गंभीर रूप से घायल

चारामा, कांकेर में भालुओं का आतंक लगातार जारी है। आज सुबह कुर्रुभाट गांव में एक व्यक्ति पर तीन भालुओं ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर भालुओं ने उसकी खोपड़ी तक फाड़ दी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, और वन विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, और इलाज जारी है।

यह घटना कांकेर वन मंडल में भालू के हमलों की लगातार हो रही घटनाओं का हिस्सा है। दो दिन पहले डोगरकट्टा गांव में भी भालू के हमले में दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए थे।

इस घटना पर वन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी और अपडेट जारी की जा रही है।

More Topics

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े