पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर होटल में 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार, 3.50 लाख नकद जब्त

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने होटल ईस्ट पार्क में छापा मारकर 11 रसूखदार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल के रूम नंबर 405 में जुआ चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 3.50 लाख रुपए नकद, ताश की गड्डी और 350 प्लास्टिक क्वाईन जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में तेजश्वर वर्मा, किशोर कुमार, रमेश अग्रवाल, सुनील कुमार, पारूल राय, हरवंश लाल, शारदा मिश्रा, याशीर इकबाल, केशव प्रसाद लहरे, प्रशांत नारंग, और राजेंद्र कुमार शामिल हैं। होटल मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस घटना से साफ होता है कि होटल जैसे प्रतिष्ठानों में भी गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े