विनाशकारी आग: लॉस एंजिल्स में तबाही, पानी की कमी बनी बड़ी चुनौती

लॉस एंजिल्स में हाल ही में लगी विनाशकारी जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है, जिससे अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या और बढ़ सकती है।

आग बुझाने में कठिनाई का सामना कर रहे अधिकारियों के सामने पानी की कमी एक बड़ा मुद्दा बन गई है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने इस संकट के बीच पानी की आपूर्ति की कमी और पानी की समस्या से जुड़ी स्वतंत्र जांच की मांग की है।

आग के बीच तेज हवाओं ने स्थिति को और कठिन बना दिया, जिनकी रफ्तार 100 किमी/घंटे तक पहुंच चुकी थी। हालांकि, ईटन फायर को नियंत्रित करने में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन पैलिसेड्स फायर को नियंत्रित करना अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अब तक, लगभग 12,000 घर और इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं और 150,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

यह आग हॉलीवुड हिल्स तक फैल गई है, जिससे अमेरिकी फिल्म उद्योग के कई प्रमुख हस्तियों के घर भी प्रभावित हुए हैं। इस आपदा ने लॉस एंजिल्स क्षेत्र के बड़े हिस्से में तबाही मचाई है, जहां पिछले आठ महीनों से बारिश नहीं हुई थी, जिससे आग का असर और बढ़ गया।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े