Total Users- 1,168,693

spot_img

Total Users- 1,168,693

Monday, March 9, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेस-4: कार्यशाला में उन्नत तकनीकों और गुणवत्ता प्रबंधन पर चर्चा



प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के फेस-4 के तहत एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य योजना के विभिन्न पहलुओं, नवीनतम तकनीकों, कार्यान्वयन प्रक्रिया और गुणवत्ता प्रबंधन पर चर्चा करना था। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के अभियंता भाग ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का मुख्य उद्देश्य असंबद्ध बसाहटों को मुख्य सड़कों से जोड़ना है, विशेषकर जनसंख्या-आधारित प्राथमिकताओं के अनुसार। इस योजना के तहत आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण भी शामिल है। कार्यशाला के पहले दिन उन्नत तकनीकों, हरित निर्माण विधियों और गुणवत्ता प्रबंधन पर जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उपस्थित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ योजना के सुचारू कार्यान्वयन में सहायक होती हैं। कार्यशाला का समापन 8 जनवरी को होगा, और इसमें चर्चा के निष्कर्ष और सिफारिशें प्रस्तुत की जाएंगी।

More Topics

जशपुर होमस्टे के प्रति अन्य राज्यों के पर्यटक हो रहें आकर्षित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में...

इसे भी पढ़े