गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: गौ रक्षकों ने 2.5 किमी तक पीछा कर पकड़ा गौ वंशों से लदा ट्रक

यह घटना छत्तीसगढ़ के सिमगा थाना क्षेत्र की है, जहां गौ रक्षकों ने एक ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की, जिसमें गौ वंशों को ठूस-ठूस कर भरा गया था। ट्रक तिरपाल से ढका हुआ था और ऊपर बोरी रखी गई थी, जिससे तस्कर पुलिस और गौ रक्षकों की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे।

तस्कर बलौदाबाजार से सिमगा की ओर गांवों के रास्तों से जा रहे थे, ताकि मुख्य मार्ग पर न पकड़े जाएं। लेकिन गौ रक्षकों ने करीब 2.5 किमी तक उनका पीछा किया और ट्रक को रोकने में सफल रहे।इस ट्रक में 32 गौ वंशे पाए गए, जिन्हें अत्यधिक क्रूरता से ढंग से रखा गया था। इस मामले में ट्रक ड्राइवर सोनू पाल और दो हेल्पर इरशाद अंसारी और अनिल रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है। सिमगा थाना में गौ तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    More Topics

    छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

    छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

    केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

    पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

    कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

    दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

    इसे भी पढ़े