Total Users- 1,167,642

spot_img

Total Users- 1,167,642

Friday, March 6, 2026
spot_img

तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 55 की मौत,62 घायल,भारी तबाही

तिब्बत के शिजांग (Xizang) क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने भारी तबाही मचाई। भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग में 10 किलोमीटर गहराई पर था, और यह रिक्टर स्केल पर 7.1 मापा गया, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसकी तीव्रता 6.8 बताई गई है। भूकंप से तिब्बत के शिगात्से शहर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, कई इमारतें और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 55 लोगों की मौत हो चुकी है और 62 घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण मुश्किलें आ रही हैं, और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

भूकंप के झटके नेपाल, भारत, बांग्लादेश, और भूटान में भी महसूस किए गए। भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बिहार के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके 15-20 सेकंड तक महसूस हुए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता के बारे में जानकारी:

  • 0-1.9: केवल सीज्मोग्राफ से पता चलता है।
  • 2-2.9: हल्का कंपन।
  • 3-3.9: भारी वाहन की तरह कंपन।
  • 4-4.9: दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।
  • 5-5.9: फर्नीचर हिल सकता है।
  • 6-6.9: इमारतों की नींव दरक सकती है।
  • 7-7.9: इमारतें गिर सकती हैं।
  • 8-8.9: बड़े पुल और इमारतें गिर सकती हैं।
  • 9+: पूरी तबाही, सुनामी की संभावना।

भूकंप की तीव्रता और नुकसान के आधार पर राहत कार्यों की गति बढ़ाई जा रही है।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े