मुख्यमंत्री साय ने अवैध मदिरा पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन देने की योजना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अवैध मदिरा के उत्पादन, धारण, परिवहन और विक्रय को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। इस उद्देश्य के लिए पुलिस और आबकारी विभाग को मिलकर कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थित आबकारी चेक पोस्ट को सक्रिय रखने और मदिरा उत्पादक इकाइयों, होटल, बार व क्लबों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में देशी मदिरा की बॉटलिंग इकाईयों को प्रोत्साहित करने और रोजगार सृजन के लिए स्थानीय विनिर्माण संयंत्रों को बढ़ावा देने की बात की। इसके अलावा, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया।

महुआ संग्राहकों के लिए आय के बेहतर साधन उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों में प्रचलित महुआ नीति का अध्ययन करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग द्वारा लागू बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली और ‘मनपसंद ऐप’ की सराहना की। साथ ही, मदिरा दुकानों में साफ-सफाई और ब्रांड-लेबल के उचित प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े