छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव पद के लिए मुकेश कुमार बंसल को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2005 बैच के अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंसल ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कई महत्वपूर्ण विभागों में कार्य किया है और फरवरी 2024 में वह छत्तीसगढ़ लौटे हैं। वर्तमान में, वे प्रदेश में वित्त विभाग और वाणिज्य कर विभाग (आबकारी और पंजीयन को छोड़कर) के सचिव और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

2004 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कटारिया को

इसके अलावा, 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कटारिया को राज्य सरकार ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया है। कटारिया ने 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम किया था और 2024 में प्रदेश में अपनी जॉइनिंग दी थी, लेकिन उन्हें पहले कोई विभाग नहीं सौंपा गया था। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पद से मुक्त हो जाएंगे।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े