दुर्ग सराफा एसोसिएशन के स्नेह भोज में सेवा करते नजर आए शहर के करोड़पति

पूरब टाइम्स दुर्ग। किसी भी शहर के विकास में वहां के व्यापारी का सबसे बड़ा हाथ होता है। जिस शहर का व्यापारी जितना प्रबल और सक्षम होगा उस शहर में उतना अधिक विकास हो सकता है। इसी सोच को दुर्ग सराफा एसोसिएशन ने साकार करने की कोशिश करते हुए स्नेह भोज का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ो की तादाद में शहर के व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । स्नेह भोज का उद्देश्य व्यापारियों के बीच बेहतर सामंजस्य से स्थापित करना है।
संगठन के द्वारा लगातार कई वर्षों से यह कार्य किया जाता रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग शहर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम में छोटे-बड़े सभी व्यापारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, जिससे व्यापारियों के बीच में बेहतर सामंजस्य स्थापित हो सके। राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों को इस कार्यक्रम में निमंत्रण दिया जाता है। कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी ने भी बढ़कर हिस्सा लिया। निश्चित रूप से दुर्ग सराफा एसोसिएशन का यह प्रयास व्यापारियों को जोडऩे के लिए एक बड़ी कड़ी साबित होगा।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े