Total Users- 1,167,977

spot_img

Total Users- 1,167,977

Saturday, March 7, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश का Alert, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान फेंजल का असर खत्म होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना है। बता दें कि उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच दो दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम विभाग रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन बंगाल की खाड़ी से हो रहा है। इसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर 9 और 10 दिसबर को बन रहा है। 9 दिसबर को अनेक हिस्सों में संभावित है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष (Weather Update) परिवर्तन होने की सभावना नहीं है। 10 दिसबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज यानी 09 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

More Topics

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिये विपक्ष ने लगाए कई आरोप, TMC भी करेगी समर्थन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष...

इसे भी पढ़े