फायरिंग का किया अभ्यास, फिर ट्रंप पर हमले की साजिश को दिया अंजाम शूटर ने खरीदी थी 50 राउंड गोली, 

डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को जान से मारने की कोशिश हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। ट्रंप इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेन्सिलवेनिया में समर्थकों के बीच रैली करने गए थे। इस हमले में हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स (20 वर्षीय) ने उन पर गोली चला दी। थॉमस रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक बताया जा रहा है।

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति व मौजूदा राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी सभा को संबोधित करते समय जानलेवा हमला हुआ। 20 वर्षीय शूटर के हमले में वह बाल-बाल बच गए। गोली उनके कान को चीरते हुए निकल गई थी। इस दौरान उनका चेहरा खून से सन गया था।

ट्रंप हमला करने वाला थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ढेर कर दिया था। एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर व्रे ने बताया कि हमलावर ने ट्रंप पर हमला क्यों किया अभी इसकी जांच की जा रही है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े