Total Users- 1,157,385

spot_img

Total Users- 1,157,385

Sunday, February 8, 2026
spot_img

दुबई की शहजादी ने पति को इंस्टाग्राम पर तीन तलाक देकर सौतनों की ओर इशारा किया

दुबई के शासक की बेटी शेख माहरा बिंत मोहम्मद बिल राशिद अल मखतूम ने अपने पति से तलाक की घोषणा की है। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट ने इसकी जानकारी दी है और सौतन की ओर संकेत किया है।

दुबई के शासक की बेटी शेख माहरा बिंत मोहम्मद बिल राशिद अल मखतूम ने अपने पति से तलाक की घोषणा की है। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट इसकी जानकारी देता है। तीन बार उन्होंने लिखा, “मैं तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं।”दुबई की शहजादी ने इसके बाद पति से तलाक दे दिया। शहजादी ने यह निर्णय ऐसे समय में लिया है, जब वह सिर्फ दो महीने पहले मां बनी थीं। शेख माहरा ने पिछले साल मई में कारोबारी शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम से शादी की। बाद में उनकी बेटी का जन्म हुआ।

अब उन्होंने दो महीने के अंदर ही तलाक का ऐलान करके चौंका दिया है। शेख माहरा खुद भी कई कारोबार संभालती हैं और सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय हैं। इस्लामिक दुनिया की वह चंद महिला नेताओं में से एक हैं, जो इतनी चर्चित और सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर शहजादी ने लिखा, ‘प्रिय पति, आप दूसरे साथियों के साथ व्यस्त हैं। इसलिए मैं आपको तलाक देती हूं। मैं तलाक देती हूं, तलाक देती हूं। तलाक देती हूं। ध्यान रखिए। आपकी पूर्व पत्नी।’ यही नहीं माहरा ने इंस्टाग्राम से पति के साथ अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। यहां उन्होंने दूसरे साथियों लिखा है, जिसका अर्थ निकाला जा रहा है कि उनके पति शायद दूसरी पत्नियों में बिजी हैं और इसके चलते ही तलाक दिया है।

इसी साल मई में दुबई की शहजादी शेख माहरा ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके जरिए उन्होंने बताया था कि वह एक बेटी की मां बन गई हैं। उन्होंने उस पोस्ट में डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ को धन्यवाद दिया था। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें उनके पति भी बगल में खड़े थे। वहीं बेटी को शहजादी ने सीने से लगा रखा था। इनमें से एक तस्वीर में कारोबारी शेख माना भी अपने बेटी के साथ दिखे। अब उस तस्वीर को भी शहजादी ने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। निकाह सेरेमनी के 5 महीने बाद ही शहजादी ने खुद के प्रेगनेंट होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘हम तीन होने वाले हैं।’

शेख माहरा के पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम दुबई के शासक हैं। इसके अलावा वह यूएई के डिफेंस मिनिस्टर भी हैं। शेख माहरा उनके 26 बच्चों में से एक हैं। उनकी मां जोए ग्रिगोराकोस ग्रीस की रहने वाली थीं। हालांकि उनकी मां भी अब पिता से अलग हो चुकी हैं। शेख माहरा के अपनी मां से करीबी रिश्ते हैं और वह अकसर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

More Topics

इसे भी पढ़े