चक्रवात दाना का असर : छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

चक्रवात दाना का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है।

शनिवार, 26 अक्टूबर को बारिश का क्षेत्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहेगा, जहां एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को मौसम आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं, और शाम से रात तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

गुरुवार को मौसम आंशिक मेघमय रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। इस दौरान, प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और अंबिकापुर में रहा।

उत्तर-पश्चिम और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रबल चक्रवाती तूफान “दाना” 25 अक्टूबर की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को भितरकनिका और धामरा (ओडिशा) के करीब पार करने की संभावना है। इस चक्रवात में हवा की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ-साथ तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े