आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का रायपुर दौरा : 12वीं फेल फिल्म के रियल हीरो ने छात्रों को प्रेरित किया

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म “12वीं फेल” के रियल हीरो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने रायपुर में नालंदा परिसर और तक्षशिला लाइब्रेरी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। मनोज शर्मा, जो इस समय सीआईएसएफ में आईजी के पद पर कार्यरत हैं, नालंदा परिसर की सुविधाओं और लाइब्रेरी की 24 घंटे खुली रहने की बात सुनकर बेहद खुश हुए। छात्रों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

मनोज शर्मा की आत्मकथा पर आधारित “12वीं फेल” फिल्म ने युवाओं को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपने करियर को संवारने की प्रेरणा दी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मनोज ने अपनी परीक्षा में नकल रोकने पर असफलता का सामना किया और फिर सिविल सेवा की तैयारी करने का निर्णय लिया।

उन्होंने नालंदा परिसर के छात्र-छात्राओं को यह प्रेरणा दी कि हमेशा उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर उपयोग करें। उनके जीवन की कहानी ने छात्रों को आगे बढ़ने और कभी हार न मानने की सीख दी।

मनोज शर्मा ने कला केंद्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न कक्षों और रिकार्डिंग स्टूडियो का अवलोकन किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस कला केंद्र को मुंबई के सांस्कृतिक केंद्रों के तर्ज पर विकसित किया जा सकता है।

इस दौरे के दौरान कलेक्टर डा. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा और जिला पंचायत के सीईओ ने उनका स्वागत किया।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने...

बिलासपुर: छात्रा से लाखों की ठगी, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये...

CM साय का बड़ा ऐलान, ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP प्रमोशन

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम...

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

इसे भी पढ़े