fbpx

Total Users

123984

Total Users

123984

Tuesday, October 22, 2024

तिल्दा नगर पालिका में 44 विकास कार्याे के लिए 3 करोड़ रुपए जारी : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

तिल्दा : छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के नेतृत्व में तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तिल्दा नगर पालिका में 44 विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ 1 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के तहत सड़कों का निर्माण, नालियों की मरम्मत और नगर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण शामिल है।

वर्मा ने विकास योजनाओं की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा, “हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे। तिल्दा के विकास के लिए किए गए ये प्रयास आमजनों के सहयोग से पूरे राज्य को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य को साकार करेंगे।”

 तिल्दा नगर पालिका में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत जिन विभिन्न विकास कार्यों हेतु राशि  की घोषणा की गई है उसमें वार्ड क्र. 01 सिमगा मेन रोड से रंगमंच तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 75 हज़ार रुपए, विनोद यदु से धानु यादव के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 03 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 12 युगाश चौक से वार्ड क्र. 04 अम्बेडकर चौक तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य  के लिए 55 लाख 04 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 04 नरेश क्लाथ से चंदु रिक्शा वाले के घर तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 7 लाख 71 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 05 मानसी आटो सेंटर से सोनी स्वीट्स तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 76 हज़ार रुपए, राम पंजवानी के घर तक इन्द्र हार्डवेयर के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 79 हज़ार रुपए और वार्ड क्र. 05, 16, 13 में आर.सी.सी. नाली मरम्मत कार्य के लिए 59 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह वार्ड क्र.18 रहमान खान घर से अभिनव वर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली  के लिए 42 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 06 अखरा डबरी तालाब से पुराना नगर पालिका भवन तक आर.सी.सी नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हज़ार रुपए और अखरा डबरी तालाब से पुराना नगर पालिका भवन तक सी.सी रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 66 हज़ार रुपए, वार्ड क्र. 07 मंगलू निषाद के घर से झड़ी यादव घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 71 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 10 महेन्द्र कश्यप घर से वर्मा किराना तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हज़ार रुपए,पाटकर स्कूल से  मेहर घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिये 69 हज़ार रुपए,धर्म कुरे घर से बलराम सेन घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 25 हज़ार रुपए और ज्ञान गंगा स्टोर से दानी साहू घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 93 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 13 सी.एम.ओ. क्वाटर में पेवर ब्लाक निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 10 हज़ार रुपए, कविता फोटो स्टूडियो से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य के लिए 21 लाख 13 हज़ार रुपए, अग्रसेन चौक सौन्दर्याकरण कार्य  के लिए 4 लाख 89 हज़ार रुपए, गुरुघासीदास चौक सौन्दर्याकरण कार्य के लिए 13 लाख 06 हज़ार रुपए, महिला बाल विकास परियोजना ऑफिस के पास आर.सी.सी. नाली गरम्मत कार्य के लिए 1 लाख 01हज़ार रुपए, झा मेंडम के घर से पुष्प वाटिका के पीछे तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 75 हज़ार रुपए और पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक सौन्दर्याकरण कार्य के लिए 4 लाख 89 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

वार्ड क्र. 14 रमेश सेन घर से रिंकू जयसवाल घर तक एवं किशन वर्मा से कोदू रिक्शा वाले घर तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 1 लाख 92 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 15 में मनोज गोयल घर से गोलू शर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 88 हज़ार रुपए, रमन डेयरी से कैलाश राईस मिल तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 17 लाख 19 हज़ार रुपए और सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण कार्य के लिए 27 लाख 76 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 16 में विकास कोटवानी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 34 हज़ार रुपए,आनंद टेलर एवं रूचंदमल मृदनाली घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 42 हज़ार रुपए, दीलीप पासवानी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 45 हज़ार रुपए,प्रेमकुमार सतनामी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 9 हज़ार रुपए, ब्रह्मनंद घर से मेन रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 25 हज़ार रुपए,भोला छाबड़िया के घर से फौजी कुंआ तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के।लिए 78 हज़ार रुपए,कुलाराम घर से केशवानी दुकान तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिये 1 लाख 21 हज़ार रुपए,बिजली ऑफिस से मुस्कान डेली निड्स तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 06 हज़ार रुपए,तिवारी आरा मील से फौजी कुआ तक एवं राजू सर घर से मुस्कान किराना से मोहन ट्रेडर्स तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 4 लाख 26 हज़ार रुपए और चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 38 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

तिल्दा नगर पालिका के वार्ड क्र. 17 मुस्कान होटल से अम्बेडकर चौक तक एवं अम्बेडकर चौक से लता के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 48 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 18 सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण कार्य 30 लाख 03 हज़ार रुपए, वार्ड क्र. 19 दल्लू सोनवानी घर से सुरेश वर्मा घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 75 हज़ार रुपए, वार्ड क्र. 20 बुधराम घर से बड़ी बिल्डिंग तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 25 हज़ार रुपए, वार्ड क्र.  20 में इंदिरा चौक से डॉ. यादव घर तक एवं कानिया के घर से बुधराम के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4.23 लाख रूपए और सीमा ठाकुर के घर से कन्हैया बघेल के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 2. लाख 48 हज़ार रूपए, वार्ड क्र. 21 शिव मंदिर से शुक्ला घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 10 हज़ार रूपए, वार्ड क्र. 22 डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मांगलिक भवन में बाउन्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 28 लाख 10 हज़ार रूपए की स्वीकृति दी गई है।

विकास का निरंतर प्रयास

वर्मा ने कहा कि तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में इन विकास कार्यों से न केवल अधोसंरचना मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। “हमारी सरकार आम जनता की सुविधा और राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम सभी के सहयोग से तिल्दा और पूरे राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प पूरा करेंगे,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने मंत्री श्री वर्मा के प्रयासों की सराहना की और इन विकास योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

More Topics

संस्मरण : बड़े दिल वालों के लिए , ईश्वर भी दिखाते हैं दिलदारी

मेरा बचपन राजनांदगांव में गुज़रा था. वहां हर...

क्यों आती थी घर में अजीबोगरीब आवाज़ें

कई बार ऐसा होता है कि हम अपने आस-पास...

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 19 की जगह अब होंगे 38 सेक्टर,

मतदान की रफ्तार बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने...

भारत की आजादी में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान -राजस्व मंत्री

रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बालौदाबाज़ार के शासकीय दाऊ...

विधानसभा में मंत्री श्री देवांगन ने की थी जल्द बैठक कराने की घोषणा

रायपुर। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े