Total Users- 1,166,152

spot_img

Total Users- 1,166,152

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

कवर्धा में स्वदेशी मेले का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का संकल्प

कवर्धा: महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला हमारे देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को खरीदने के लिए प्रेरित हों, जिससे आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का भाव विकसित हो।

मंत्री राजवाड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के संदेशों का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने आगे कहा, “पहले हमारा देश आर्थिक दृष्टि से 11वें नंबर पर था, लेकिन अब हम 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह बदलाव हमारे आत्मनिर्भरता के प्रयासों का परिणाम है।” मंत्री ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे ऑनलाइन खरीदारी करते समय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।

कवर्धा में आयोजित स्वदेशी मेले में विभिन्न राज्यों के हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें लखनऊ, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, और कश्मीर के हस्तशिल्प शामिल हैं। इस मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस आयोजन को लेकर कवर्धा जिले के नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है, जो स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता का आनंद ले रहे हैं।

राजवाड़े ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह समझाना हमारा दायित्व है कि देश की अर्थव्यवस्था कैसे बढ़ेगी और हम आत्मनिर्भर कैसे बनेंगे। “हमें अपने देश में निर्मित सामान का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए,” उन्होंने कहा।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े