आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर।

नारायणपुर, – एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवेदनों की सूची परिशिष्ट चार में तैयार कर मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण किया गया है।

प्रावधिक मूल्यांकन सूची बाल विकास परियोजना बेनूर के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। यदि किसी आवेदक को आवेदन या जारी सूची से संबंधित किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति हो, तो वे अपना दावा-आपत्ति दिनांक 18 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में, प्रातः 10:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक, कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर में डाक पत्र द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

ध्यान दें कि निर्धारित अवधि के पश्चात किसी भी प्रकार की शिकायत या दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित प्रार्थी और आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

More Topics

Personality : Pooja Khandelwal ...

POORAB TIMES. For Pooja Khandelwal, dance has always been...

इसे भी पढ़े