Total Users- 1,170,864

spot_img

Total Users- 1,170,864

Friday, March 13, 2026
spot_img

30 की उम्र के बाद महिलाएं कैसे दिखें जवां? जानिए कौन सी एक्सरसाइज है फायदेमंद


30 की उम्र के बाद महिलाएं कैसे दिखें जवां? जानिए कौन सी एक्सरसाइज है फायदेमंद

रायपुर। महिलाओं के लिए 30 से 40 साल की उम्र बेहद संवेदनशील मानी जाती है। इस उम्र में शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो न सिर्फ मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देते हैं। इसके चलते पाचन संबंधी समस्याएं, वजन बढ़ना और थकान जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में हेल्दी और फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज बेहद जरूरी हो जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस उम्र की महिलाओं को कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। कार्डियो न केवल दिल की सेहत को बेहतर बनाता है बल्कि वजन नियंत्रण में भी मदद करता है। साथ ही, यह हार्मोन असंतुलन को भी संतुलित करने में कारगर माना जाता है।

ये एक्सरसाइज हैं सबसे फायदेमंद:

  • वॉकिंग और जॉगिंग: रोजाना 30 मिनट की वॉकिंग या हल्की जॉगिंग शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती है।
  • साइक्लिंग: ये एक लो-इम्पैक्ट कार्डियो है जो जॉइंट्स पर दबाव डाले बिना वजन घटाने में मदद करता है।
  • स्विमिंग: पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करने वाली एक्सरसाइज है जो फिटनेस के साथ-साथ मानसिक तनाव को भी कम करती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना कम से कम 30 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज महिलाओं को ना सिर्फ जवां बनाए रखने में मदद करती है बल्कि उनकी संपूर्ण सेहत के लिए भी फायद

More Topics

इसे भी पढ़े