स्वाद और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मखाने का रायता,गर्मी में जरूर बनाएं

गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा, हल्का और हेल्दी खाने का मन करता है। ऐसे में मखाने का रायता एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मखाने कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और पेट को ठंडक देते हैं। दही के साथ मिलकर यह रेसिपी और भी पौष्टिक बन जाती है। मखाने का रायता जरूर ट्राई करें।

मखाने का रायता बनाने की सामग्री
मखाने – 1 कप
दही – 1.5 कप (ठंडी और फेंटी हुई)
घी – 1 छोटा चम्मच (भूनने के लिए)
भुना जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
काला नमक – स्वाद अनुसार
सफेद नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
अनार दाने (वैकल्पिक) – सजावट के लिए

कैसे बनाएं मखाने का रायता:

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा घी गरम करें। उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
  2. आप चाहें तो आधे मखानों को दरदरा तोड़ सकते हैं, इससे रायते में अच्छा टेक्सचर आता है।
  3. दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह चिकनी और बिना गुठलियों के हो जाए। उसमें थोड़ा सा पानी डालकर पतला भी कर सकते हैं (जैसा आप चाहें)।
  4. फेंटी हुई दही में भुने हुए मखाने डालें। अब उसमें भुना जीरा, काली मिर्च, काला नमक, सफेद नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  5. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और अनार के दाने डालें। आपका स्वादिष्ट और सेहतमंद मखाने का रायता तैयार है।

टिप्स: मखाने पहले से भूनकर एयरटाइट डिब्बे में रख लें, तो रायता बनाना और आसान हो जाएगा। अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो हल्का मीठा दही डाल सकते हैं। रायते को बनाकर तुरंत परोसें ताकि मखाने नरम न हो जाएं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े