Total Users- 1,170,543

spot_img

Total Users- 1,170,543

Friday, March 13, 2026
spot_img

त्योहार पर घर में बनाएं खट्टा-तीखा कांजी वड़ा पानी, जानें रेसिपी

होली का त्योहार नजदीक है और इस खास मौके पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली के मौके पर कई घरों में कांजी वड़ा भी बनाया जाता है। कांजी वड़ा उत्तर भारत का एक पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय व्यंजन है, जो खासतौर पर होली के मौके पर बनाया जाता है।

इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। कांजी वड़ा का पानी न केवल स्वाद से भरपूर होता है बल्कि डाइजेशन के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। अगर आप भी घर पर कांजी वड़ा का पानी तैयार करना चाहते हैं तो यहां से आसान सी रेसिपी नोट कर सकते हैं।

सामग्री:पानी –
2 लीटर (उबला हुआ और ठंडा किया हुआ) पीली/काली सरसों (दाल) -3 बड़े चम्मच (दरदरी पिसी हुई) लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार) हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच काला नमक – 1 बड़ा चम्मच सादा नमक – स्वादानुसार हींग – ¼ छोटा चम्मच सरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि :

  1. मसाला तैयार करें एक बाउल में पिसी हुई सरसों, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, काला नमक और सादा नमक मिला लें। इसमें सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  2. पानी में घोलें एक कांच या मिट्टी के बर्तन में 2 लीटर पानी लें। तैयार किया हुआ मसाला पानी में डालें और अच्छी तरह चलाएं। मिट्टी का बर्तन इस्तेमाल करने से फर्मेंटेशन अच्छा होता है और स्वाद भी बढ़ता है।
  3. धूप में रखें बर्तन के मुंह को एक सूती कपड़े से बांध दें। इसे 2 से 3 दिन के लिए धूप में रखें। इसे हर दिन एक बार सूखे चम्मच से पानी को जरूर चलाएं। तीसरे दिन तक पानी में प्राकृतिक खट्टापन आ जाएगा।
  4. स्मोकी फ्लेवर अगर आप हलवाई जैसा ‘धुंआर’ वाला स्वाद चाहते हैं, तो एक छोटा कोयला जलाकर उसे कटोरी में रखें। कटोरी को कांजी के बर्तन के बीच में तैराएं, उस पर थोड़ी हींग और घी डालें। जैसे ही धुआं निकले, बर्तन को 5 मिनट के लिए ढंक दें।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े